Showing posts with label लेखक. Show all posts
Showing posts with label लेखक. Show all posts

Sunday, January 24, 2016

लेखक से बड़ा होता किरदार

अगाथा क्रिस्टी 
हरक्यूल पाईरो,शरलक होम्स,जेम्स बांड और हैरी पॉटर में क्या कोई समानता है?बिलकुल समानता है.ये सभी अगाथा क्रिस्टी,ऑर्थर कानन डायल,इयान फ्लेमिंग और जे.के.रोलिंग द्वारा गढ़े गए वे किरदार हैं जो अपार लोकप्रियता प्राप्त कर लोकप्रियता में इसके सृजक से भी आगे निकल गए हैं.
क्या कभी इन लेखकों ने कल्पना की होगी कि ये किरदार सर्वकालिक महान किरदार बन जाएंगे? 


आर्थर कानन डायल
अगाथा क्रिस्टी के मर्डर मिस्ट्री पर आधारित उपन्यास दुनियां के सभी भाषाओँ में अनुवादित हुए हैं और आज भी पाठकों में उत्सुकता जगाते हैं.शरलक होम्स ने अपराध की गुत्थी को सुलझाने के नए-नए आयाम बनाये. दुनियां भर के विभिन्न टी.वी चैनलों पर आज भी शरलक होम्स के धारावाहिक चल रहे हैं.


इयान फ्लेमिंग 
इयान फ्लेमिंग द्वारा सृजित जेम्स बांड का किरदार इस कदर लोकप्रिय हो गया है कि भारत सहित विभिन देशों ने इसके अवतार सृजित कर लिए.पिछले महीने दुनियां भर रिलीजजेम्स बांड सीरीज की फिल्म स्पेक्टर ने साबित किया कि आज भी बांड का किरदार उतना ही लोकप्रिय है,जितना पहले था..हॉलीवुड में बनी फंतासी फिल्मों का अलग ही क्रेज रहता है.जेम्स बांड के किरदार निभाने के कारण कई अभिनेताओं ने असीमलोकप्रियता प्राप्त की.रॉजर मूर,सीन कोनरी,टिमोथी डाल्टन,पियर्स ब्रासनन, डेनियल क्रेग जैसे अभिनेताओं के कारण जेम्स बांड सीरिज ने कई कीर्तिमान स्थापित किए.
जे.के.रॉलिंग
जे. के. रोलिंग द्वारा सृजित हैरी पॉटर सीरीज की किताबों के साथ इस पर बनी फ़िल्में भी उतनी ही लोकप्रिय हुईं.हैरी पॉटर का किरदार न केवल बच्चों बल्कि सभी आयु वर्गों में सराहा गया. हालांकि इस सीरीज की अंतिम किताब ‘हैरी पॉटर और मौत के तोहफे’(Harry Potter and the deathly halllows) रॉलिंग ने कई साल पहले लिखी और इस पर अंतिम फिल्म दो भागों में कई साल पहले रिलीज हुई लेकिन आज भी इसके किरदार की लोकप्रियता का आलम यह है कि कुछ महीने पहले इस सीरीज की फिल्मों में हर्माइनी ग्रेंजर का किरदार निभाने वाली ब्रिटिश अभिनेत्री एम्मा वाटसन ने जब अपना 34वां जन्मदिन मनाया तो जे.के. रॉलिंग समेत तमाम प्रशंसकों ने उसके किरदार हर्माइनी के नाम से ही शुभकामना संदेश भेजे.

हाल ही में हैरी पॉटर सीरीज की फिल्मों में सीवियरस स्नेप का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश अभिनेता एलन रिकमैन का कैंसर से निधन हुआ तो रॉलिंग समेत तमाम प्रशंसकों ने उनकी अदाकारी को शिद्दत से याद किया.गौरतलब है कि लोगों के जेहन में स्नेप का किरदार ही था जिसने उन्हें लोकप्रिय बनाया.

कई लेखकों,रचनाकारों के पात्रों को इस कदर लोकप्रियता मिली है कि लगता है कि वे इसके सृजक से भी ज्यादा चर्चित हो गए हैं.